This div will be turned into a dynamic clock

गन्ना उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों पर कृषकों और विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षित करना।
प्रशिक्षण को सरल और ग्राह्य बनाने के लिये आधुनिक श्रव्य - ढ्रृश्य उपकरणों द्वारा सचल कार्यक्रम आयोजित करना।
पत्रपत्रिकाओं, पैम्फ्लेट्स और पोस्टर आदि प्रकाशित कर गन्ने की उन्नतिशील खेती का प्रचार करना।
गन्ना विकास से सम्बन्धित किसान मेलों, प्रदर्शनियों, विचार गोष्ठियों,एवं सामूहिक सभाओं का आयोजन करना।
गन्ना प्रजनन एवं कृषि की नवीनतम वैज्ञानिक विधियों से एवं प्रबन्ध प्रक्रियाओं से परिचित कराने के लिये प्रदेश, देश और विदेश में कृषकों/अधिकारियों की अध्ययन यात्राओं का वार्षिक आयोजन करना।
गन्ने की उत्पादकता तथा चीनी का परता बढाने के लिये विभागीय संस्थाओं एवं शोध संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करना।
उपरोक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु गन्ना संस्थान के पांच प्रशिक्षण केन्द्र पूरे प्रदेश में स्थापित हैं।