This div will be turned into a dynamic clock

लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान उ0प्र0 तथा अधीनस्थ प्रशिक्षण केन्द्रों का कार्यक्षेत्र :- लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान उ0प्र0 का मुख्यालय, लखनऊ में है मुख्यालय द्वारा प्रदेश के समस्त गन्ना विकास निरीक्षक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी तथा चीनी मिलों के तकनीकी एवं गन्ना विकास से जुड़े अधिकारियों तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, जिला गन्ना अधिकारी, उप गन्ना आयुक्त, उप चीनी आयुक्त, सहायक चीनी आयुक्त एवं गन्ना संघ मुख्यालय के कार्यालयों में कार्यरत लेखाकार, सहायक लेखाकार, ज्येष्ठ सहायक एवं लिपिक वर्गीय कार्मिकों को प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसके अतिरिक्त मानक -44 के अन्तर्गत विभागीय कार्मिकों हेतु कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। साथ ही मुख्यालय द्वारा जनपद-लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली के गन्ना कृषकों को प्रशिक्षित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।

गन्ना उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों पर कृषकों और विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना।
प्रशिक्षण को सरल और ग्राह्‌य बनाने के लिए आधुनिक श्रव्य-दृष्य उपकरणों के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना।
पत्र-पत्रिकाओं, पैम्फलेट्‌स और पोस्टर आदि प्रकार्शित कर गन्ने की उन्नतिशील खेती का प्रचार करना।
गन्ना विकास से सम्बन्धित किसान मेलों, प्रदर्शिनी, विचार गोष्ठियों एवं सामूहिक सभाओं का आयोजन करना।
गन्ना प्रजनन एवं कृषि की नवीनतम वैज्ञानिक विधियों से एवं प्रबन्ध प्रक्रियाओं से परिचित कराने के लिए प्रदेश, देश और विदेश में कृषकों/अधिकारियों की अध्ययन यात्राओं का आयोजन करना।
गन्ने की उत्पादकता तथा चीनी का परता बढ़ाने के लिए विभागीय संस्थाओं एवं शोध संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करना।

सम्पर्क सूत्र- सहायक निदेशक -05842-222234

उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति हेतु मुख्यालय के अतिरिक्त पॉच प्रशिक्षण केन्द्र पूरे प्रदेश में स्थापित हैं।

सम्पर्क सूत्र मुख्यालय- निदेशक -दूरभाष 0522 -2207984, 2207986 फैक्स- 0522 - 2206109

संस्थान के पॉच प्रशिक्षण केन्द्र, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, मुरादाबाद एवं रज्जनपुर-गोण्डा में स्थापित हैं जिनके द्वारा विभागीय कर्मचारियों एवं कृषकों को कम क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन लेने हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है।

क्रमांक जनपद प्रशिक्षण केन्द्र एवं कार्यक्षेत्र सम्पर्क सूत्र
01 शाहजहांपुर शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, एटा, बदायॅू, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर-खीरी। सहायक निदेशक, दूरभाष- 05842 -222234
02 मुजफ्‌फरनगर मुजफ्‌फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दाहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, जे0पी0नगर, मुरादाबाद। सहायक निदेशक, दूरभाष- 0131 - 2621944
03 गोरखपुर देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, सन्तकबीरनगर। सहायक निदेशक, दूरभाष- 0551 - 2273279
04 मुरादाबाद मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, अमरोहा, सम्भल, कासगंज, बिजनौर, मथुरा एवम् अलीगढ़ | सहायक निदेशक, दूरभाष- +91 -6389025385/86
05 रज्जनपुर-गोण्डा गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, सुलतानपुर। सहायक निदेशक, दूरभाष 05262 - 250050

उपरोक्त प्रशिक्षण केन्द्रों द्वारा कार्यक्षेत्र में आने वाले समस्त जनपदों के गन्ना कृषकों एवं गन्ना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करने हेतु पूरे वर्ष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है एवं इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उत्तम ढंग से गन्ने की खेती, गन्ना प्रजातियों, कीट, बीमारियों, विभागीय योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम

गन्ना विकास एवं विपणन
शुगर क्वालिटी एवं मैनेजमेंट
रिकवरी मैनेजमेंट
वित्तीय प्रबंधन
कार्यशाला बायो कम्पोस्ट
प्रदूषण नियंत्रण प्रबन्ध
कंप्यूटर प्रशिक्षण
कार्यालय प्रबन्धन ( मानक मद - 44 )
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत टी0ओ0टी0 प्रशिक्षण